थाना क्षेत्र के औसाव गांव में गुरुवार रात एक किसान के खेत में सोयाबीन की फसल में आग लग गई। करीब 8 बीघा की सोयाबीन की फसल जलकर राख हो गई। किसान ओसाव निवासी कैलाशचंद अग्रवाल ने बताया कि खेत पर 8 बीघा सोयाबीन के दो ढेर इकट्ठे कर रखे हुए थे। रात 10 बजे खाना खाने के लिए घर पर आया था। उसके बाद 12 बजे वापस गया तो वहां पर आग लगी हुई थी। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई, जब तक दोनों ढेर जलकर खाक हो चुके थे। किसान का 100000 रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। पुलिस ने आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/8-bigha-crop-of-soybean-burnt-to-ashes-in-ausav-village-127776210.html
एक टिप्पणी भेजें