देश की नेशनल महिला हॉकी टीम में जल्द ही छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों की लड़कियां नजर आ सकती हैं। आईटीबीपी के प्रशिक्षण के बाद राज्य की नौ लड़कियों का नेशनल हॉकी ट्रेनिंग कैंप में चयन हुआ है। 2016 में राज्य के कोंडागांव जिले में आईटीबीपी ने इन लड़कियों को प्रशिक्षित करना शुरू किया था, तब ये हॉकी स्टिक पकड़ना भी नहीं जानती थीं। लेकिन अब तक आईटीबीपी ने 8 से 17 वर्ष तक की उम्र की 50 से ज्यादा आदिवासी लड़कियों को हॉकी में पारंगत कर दिया है। इनमें से 9 बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर और जूनियर हॉकी चयन शिविर के लिए हुआ है, जो इनके लिए सपने के सच होने जैसा है। कम संसाधनों और हेलिपैड पर मैदान बनाकर आईटीबीपी की कोच हेड कांस्टेबल सूर्या स्मिट ने इन बालिकाओं को प्रशिक्षित किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/selection-of-9-girls-of-naxal-areas-in-national-hockey-camp-4-years-ago-caught-the-stick-practice-of-making-field-on-helipad-127781118.html
एक टिप्पणी भेजें