गुरुवार को नव निर्मित प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के सभागार में दुर्गापूजा काे लेकर विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ अंचलाधिकारी सुधीर कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। निर्णय लिया गया कि पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सबसे पहले इस कोरोना से बचने के लिए साेशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए सभी श्रद्धालु अपने मुंह पर मास्क अनिवार्य रूप से लगाना है।
जिसके प्रचार प्रसार करना समिति के लोगों को करना है। साथ ही पूजा अर्चना के लिए बिना मास्क लगाए मन्दिर प्रवेश में प्रतिबंध रहेगा। मौके पर देवरी थाना के एसआई प्रसांत कुमार, पीकू प्रसाद, समाजसेवी हरेकृष्ण मुरारी शर्मा, जीप सदस्य प्रतिनिधि अशोक यादव, डेंगाडीह पंचायत के मुखिया उषा कुमारी, मारुडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बालमुकुंद सिंह, संदीप कुमार, श्यामसुंदर दास, लालमणी सिंह, पंसस प्रदीप राय, सिकेन्द्र सिंह आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/restriction-on-entry-of-masks-without-worship-for-durga-puja-127772804.html
एक टिप्पणी भेजें