मरवाही उपचुनाव के लिए भाजपा ने डाॅ. गंभीर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा नाम घोषित होने के बाद अब दो दलों के प्रत्याशी तय हो गए हैं। वहीं कांग्रेस से डॉ. केके ध्रुव का नाम भी लगभग तय माना जा रहा है। यानी कांग्रेस और भाजपा के डॉक्टरों का जोगी कांग्रेस के अमित से सीधा मुकाबला होगा। कांग्रेस से डॉ. ध्रुव की दावेदारी इसलिए भी तय मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन स्थानीय कांग्रेसी नेता अजित सिंह को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। वहीं जाेगी कांग्रेस के अध्यक्ष अमित जोगी या उनकी पत्नी ऋचा जोगी प्रत्याशी होंगी। अमित यहां से एक बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस लिहाज से इस बार यहां मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार नजर आ रहे हैं। पूर्व सीएम अजीत जोगी द्वारा नई पार्टी बनाने से पहले तक यह कांग्रेस का गढ़ रहा था।
डाॅ.सिंह ने कहा कि मरवाही का विकास पिछले दो सालों से रुक गया है। वे मरवाही के विकास के लिए सक्रिय रहेंगे। उनकी प्राथमिकता इलाके में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास होगा। बहरहाल मरवाही के लिए नामांकन की प्रकिया शुरू हो चुकी है। तीनों ही दलों के प्रत्याशी इसी सप्ताह अपने पर्चे दाखिल करेंगे। वहीं जोगी कांग्रेस प्रत्याशी अमित और ऋचा के जाति विवाद को देखते हुए किसी दूसरे प्रत्याशी को भी खड़े करने के संकेत हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/amit-from-jogi-congress-gambhir-from-bjp-dhruvs-name-almost-fixed-in-congress-127804190.html
एक टिप्पणी भेजें