राज्यसभा सांसद छाया वर्मा और फूलोदेवी नेताम ने राष्ट्रीय महिला आयोग से की शिकायत, केस दर्ज करने की मांग

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नेता और राज्य सभा में सांसद छाया वर्मा और फूलोदेवी नेताम ने नेशनल कमिशन फॉर वुमेन में शिकायत की है। मामला प्रियंका गांधी से बदसलूकी से जुड़ा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा को इस मामले में दोनों सांसदों ने पत्र भेजा है। इस पत्र में यूपी पुलिस द्वारा प्रियंका गांधी के साथ गलत व्यवहार किए जानें का आरोप लगाकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। दरअसल हाथरस जाते वक्त रास्ते में एक पुरुष पुलिसकर्मी ने प्रियंका गांधी का कुर्ता खींचा था, इसी वजह से अब कांग्रेसी इस घटना से नाराज हैं।


सिर झुक गया हमारा
दोनों सांसदों ने अपने खत में आगे लिखा है कि आपको यह शिकायत भेजते हुए मन बहुत व्यथित है और सिर शर्म से झुका जा रहा है। ऐसा लग रहा है मानों उत्तर प्रदेश में पुलिस महिलाओं के साथ अपमान और दुर्व्यवहार करने पर उतारू है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सभी हदें पार कर दी हैं। एक पुरुष अधिकारी ने न सिर्फ प्रियंका गांधी को रोका बल्कि बेहद अशोभनीय ढंग से उनके कपड़े भी पकड़कर खींचे। यह तस्वीर टीवी चैनलों, अख़बारों और सोशल मीडिया पर भी प्रमुखता से प्रकाशित-प्रसारित हुई है।

इस घटना की वजह से देशभर में अब बवाल के हालात हैं, पहले ही कांग्रेस हाथरस कांड की वजह से यूपी पुलिस को घेरे हुई थी।
इस घटना की वजह से देशभर में अब बवाल के हालात हैं, पहले ही कांग्रेस हाथरस कांड की वजह से यूपी पुलिस को घेरे हुई थी।


खत में आगे लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के इस दुर्व्यवहार से पूरे देश में महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश है। आपसे अनुरोध है कि प्रकरण को संज्ञान में लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस के इस अधिकारी और उनके सभी आला अधिकारियों के खिलाफ महिला आयोग मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। भारत के संविधान में महिलाओं के लिए विशेष कानून हैं, उसमें यह प्रावधान किया गया है कि किसी महिला को रोकने और पकड़ने का कार्य केवल महिला महिला पुलिसकर्मी ही कर सकती है, कोई पुरुष पुलिसकर्मी नहीं, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस ने सभी हदें पार कर दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रियंका गांधी से की गई बदसलूकी से कांग्रेस खासी नाराज है, ट्वीटर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की तरफ से लिखा गया है याद रखना आदित्य योगीनाथ । फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/phoolodevi-and-chhaya-verma-sent-letters-to-national-commission-for-women-priyanka-gandhi-hathras-127779592.html

Post a Comment

और नया पुराने