शहर के अधिकांश एटीएम खराब, जो सही उनमें पैसे नहीं

दशहरा को लेकर बैंकों ने ऐसी तैयारी की थी, कि लोगों को पैसा निकालने या जमा करने एटीएम के चक्कर लगाने पड़े। शहर के अधिकांश एटीएम खराब मिले। जो सही थे, उसमें पैसा नहीं था। इसके कारण जिस एटीएम में पैसा था, वहां लोगों की लंबी लाइन लगी रही है। इसके अलावा ऑनलाइन बैंकिंग भी रविवार को प्रभावित रही। इससे और ज्यादा लोगों को परेशानी हुई। भारतीय स्टेट बैंक के पुराना बस स्टैंड शाखा का एटीएम खराब था। इसी तरह अग्रसेन चौक स्थित आईडीबीआई बैंक का एटीएम भी बंद पड़ा था। एसबीआई सत्यम चौक में पैसा जमा करने वाली मशीन काम नहीं कर रही थी। गोल बाजार, गांधी चौक, पुराना हाईकोर्ट स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में यही हाल रहा। कलेक्टोरेट ब्रांच में लोगों की भीड़ लगी रही। यहां सेनेटाइजर का बाक्स लगा था, पर उसमें सेनेटाइजर नहीं था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/most-of-the-atms-in-the-city-are-bad-they-do-not-have-any-money-127850730.html

Post a Comment

और नया पुराने