मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को पिता-पुत्र ने मारा चाकू, गंभीर हालत में एम्स में भर्ती

छत्तीसगढ़ के रायपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक को पिता-पुत्र ने चाकू मार दिया। एक दिन पहले ही युवक का आरोपी के पुत्र से झगड़ा हुआ था। युवक को गंभीर हालत एम्स में भर्ती कराया गया है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा का है। पुलिस आरोपी पिता और पुत्र की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, न्यू चंगोराभाठा निवासी नोहर वर्मा पुत्र देवचरण वर्मा अपने परिवार के साथ रहता है। वह बुधवार सुबह करीब 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकला था और करीब 6.30 बजे घर लौट रहा था। अभी वह घर के पास ही शीतला मंदिर के सामने पहुंचा था कि पड़ोस में रहने वाला पीतेश्वर और उसके पिता शंकर लाल साहू पहुंच गए।

पेट में चाकू मारा, शोर मचाया तो आरोपी भागे
आरोप है कि आते ही कहने लगा कि कल रात तुमने अपने भाई के साथ मिलकर मेरे बेटे पीतेश्वर को पीटा था। हम तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद पीतेश्वर मारपीट करने लगा। इसी बीच शंकर लाल ने चाकू निकाल लिया और नोहर के पेट में मार दिया। नोहर चिल्लाया तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। किसी तरह नोहर अपने घर पहुंचा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के रायपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक को पिता-पुत्र ने चाकू मार दिया। एक दिन पहले ही युवक का आरोपी के पुत्र से झगड़ा हुआ था। युवक को गंभीर हालत एम्स में भर्ती कराया गया है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/knife-attack-on-chhattisgarh-man-and-her-son-in-raipur-heres-latest-crime-news-127815562.html

Post a Comment

और नया पुराने