शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से शारीरिक संबंध बनाए। कई महीनाें से उसे अपने पास बुला कर शोषण कर रहा था। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया ताे शादी करने से मना कर दिया। पीड़ित ने सारंगढ़ थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराया है।
सारंगढ़ थाने में एक 19 वर्षीय युवती ने रिपाेर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पढ़ाई के दाैरान उसकी मुलाकात अभिषेक टंडन पिता धनेश्वर टंडन नवासी लेंध्रा काेसीर से हुई थी। तभी से अभिषेक का उसके घर आना जाना शुरू हाे गया।
युवती का आराेप है कि अच्छी दाेस्ती हाे जाने के कारण उसने शादी करने का प्रस्ताव रखा तो वह शादी के लिए राजी हाे गई।
पिछले वर्ष 14 नवंबर काे उसने शादी के संबंध में बात करने के लिए तालाब के पास मिलने के लिए बुलाया। आराेप है कि वहां पर युवक ने उससे संबंध बनाए। यह सिलसिला कई दिन तक चलता रहा। पिछले महीने जब युवती ने शादी करने का दबाव बनाया ताे युवक घर वालाें के राजी न हाेने की बात कह शादी से मना कर दिया।
शारीरिक शाेषण किए जाने से आहत युवती ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद सारंगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर आराेपी की तलाश शुरू की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/accused-of-marriage-raped-for-months-crime-registered-127848166.html
एक टिप्पणी भेजें