कलेक्टर महादेव कावरे की अध्यक्षता में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर वेब एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में सीएमएचओ डॉ.पी सुथार, मनोरोग चिकित्सक डॉ.केआर खुसरो, साइकोलोजिस्ट डॉ. खान सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं जिले के विभिन्न लोगो ने ऑनलाइन जुड़कर अपनी सहभागिता निभाई।
कोरोना महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन से लोगों की मानसिकता पर कई कुप्रभाव पड़े है। जिससे उनमें नींद ना आना, तनाव, चिड़चिड़ाहट, आत्महत्या जैसे ख्याल, इत्यादि परेशानियां देखने मे आयी है। वेबीनार में कलेक्टर कावरे ने कहा कि मानसिक रोग से ग्रसित प्रत्येक व्यक्ति तक मानसिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य के साथ ही मानसिक रोगियों का अधिकार भी है। उन्होंने कहा कि मानसिक रोग से ग्रस्त व्यक्ति बिल्कुल भी न घबराये, यह कोई लाइलाज बीमारी नही है इसका इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि जिले के मानसिक रोग से ग्रस्त व्यक्ति जिला चिकित्सालय एवं जिला प्रशासन द्वारा दी जाने वाले शासकीय सुविधाओं का लाभ उठाए। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के मानसिक रोगियों के इलाज के लिए जिला चिकित्सालय उपचार के लिए लाने के लिए परिवहन विभाग से समन्वय कर बस चलाने की बात कही।
उन्होंने लोगों से कहा कि अपने आसपास रहने वाले ऐसे इंसान जो कि मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे है उन्हें उपचार के लिए प्रेरित करे या जिला चिकित्सालय में सुचित करे। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भटकने वाले मनोरोगियों को भी 108 द्वारा जिला चिकित्सालय तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध कराया जाए।
जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन- मनोरोग चिकित्सक डॉ.खुसरो ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानिसक रोग एवं आत्महत्या करने के कारण सहित मानसिक रोग से ग्रसितो में दिखाई देने वाली लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी मानसिक रोगियों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचनी चाहिए। इसके लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/our-duty-to-deliver-mental-health-services-collector-127801749.html
एक टिप्पणी भेजें