कृषि और उद्यानिकी की सीटें ऑनलाइन आवंटित, फीस जमा करने अब कॉलेज नहीं जाना होगा

शिक्षा सत्र 2020-21 के तहत, बीएससी कृषि व उद्यानिकी में प्रवेश के लिए सीटों का आवंटन किया गया। यह सीटें मेरिट लिस्ट में रैंक के अनुसार ऑनलाइन आवंटित की गई। इन सीटों पर प्रवेश के लिए भी छात्रों को कॉलेज जाकर फीस जमा नहीं करना होगा। वे ऑनलाइन ही फीस जमा करेंगे। विवि के अफसरों का कहना है कि जिन छात्रों को सीटें मिली हैं, उन्हें प्रवेश के लिए 5 दिनों का समय दिया जाएगा।
इससे पहले, बीएससी कृषि व उद्यानिकी के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से कुछ दिन पहले 17 हजार छात्रों की मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। इस पर दावा-आपत्ति मंगायी गई। इसके अनुसार फिर फाइनल मेरिट जारी की गई है। बीएससी कृषि व उद्यानिकी में प्रवेश के लिए जितने आवेदन मिलते थे उसकी तुलना में इस बार आवेदन कम मिले हैं। फिर भी सीटों की तुलना में आवेदन ज्यादा है। कृषि व उद्यानिकी की यहां करीब ढाई हजार सीटें हैं। इसके लिए 17 हजार आवेदन मिले हैं। शिक्षाविदों का कहना है कि कोरोना संक्रमण का असर प्रवेश पर पड़ा है। इस बार सीटों का आबंटन अलग तरीके से हो रहा है। पहले एंट्रेंस एग्जाम के नतीजों के आधार पर सीटें अलॉट की जाती थीं, इस बार बारहवीं में मिले नंबरों के आधार पर मेरिट तैयार कर सीटें बांटी जा रही है। मेरिट में रैंक के आधार पर जिन छात्रों को सीटें आवंटन की गई हैं उन्हें एडमिशन के लिए 5 दिन दिए जाएंगे। सीटें खाली रहने पर फिर सीटों के आवंटन का दूसरा चरण शुरू होगा।
पीजी व पीएचडी लिए आवेदन 18 तक : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पीजी व पीएचडी पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 18 अक्टूबर तक फार्म भरे जा सकते है। पीजी व पीएचडी की सीटें भी इस बार बगैर प्रवेश परीक्षा के ही आवंंटित की जाएंगी।

एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग व फूड टेक्नोलॉजी की सीटें भी अलॉट की गईं
विवि के अफसरों ने बताया कि कृषि व उद्यानिकी के अलावा स्नातक स्तर के अन्य दूसरे कोर्स के लिए भी सीटें अलॉट की गईं। इसके तहत एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग व फूड टेक्नोलॉजी की सीटें भी बांटी गई। गौरतलब है कि इन दोनों कोर्स में प्रवेश के लिए करीब 9 सौ छात्रों ने आवेदन किया है। एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग की 246 सीटें और फूड टेक्नोलॉजी में 24 सीटें हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Allotment of agriculture and horticulture seats online, no longer have to go to college to collect fees


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/allotment-of-agriculture-and-horticulture-seats-online-no-longer-have-to-go-to-college-to-collect-fees-127791062.html

Post a Comment

और नया पुराने