सात मांगों को पूरा कराने के लिए ओबीसी महासभा कलेक्टर और एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मध्यप्रदेश व छग के राज्यपाल व सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
संगठन की मांगों में जातिगत जनगणना के लिए फार्म में ओबीसी वर्ग का कॉलम जोड़ने, पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या के अनुपात में सरकारी एवं निजी विभागों में आरक्षण लागू करने, निजीकरण को तत्काल रोकने सहित नेताजी सुभाष चंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर में अध्ययनरत एम का छात्र भागवत देवांगन की मौत का निष्पक्ष जांच और मामला दर्ज कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग शामिल है।
महासभा ने डॉ. भागवत के परिवार को 5 करोड़ मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की गई है। ओबीसी महासभा ने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि मांग पूरी होने तक वे आंदोलन करते रहेंगे।
धरमजयगढ़ में चैतू साहू, भरत साहू, रायगढ़ में जिलाउपाध्य नेहरू देवांगन एवं प्रमोद महंत ने अफसर को ज्ञापन सौंपा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/obc-general-assembly-submitted-memorandum-to-fulfill-its-demands-127848098.html
एक टिप्पणी भेजें