खांसी और बुखार से पीड़ित लोगों की होगी कोरोना जांच

जिले के 13 गांवों में हेल्थ सर्वे कर सर्दी, खांसी व बुखार से पीडि़त लोगों की कोरोना जांच होगी। हफ्ते भर की टेस्ट रिपोर्ट के आंकलन के बाद प्रशासन ने 13 गांवों को संवेदनशील माना है। अब इन्हें हॉट स्पॉट बनने से रोकने कवायद शुरू की जाएगी।
कलेक्टर किरण कौशल ने टीएल बैठक में कोरोना के मामले सामने आने वाले क्षेत्रों की समीक्षा की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को चिन्हांकित 13 गांवों में स्वास्थ्य सर्वे करने कहा। कोरोना के लक्षण नजर आने वाले लोगों की पहचान होगी। इसके बाद इनका कोविड टेस्ट कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर प्रशासन इन गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर कोविड प्रोटोकाल की पाबंदियां लागू की जाएगी। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ से कहा कि सरकारी डॉक्टरों, आयुर्वेदिक डॉक्टरों और सार्वजनिक उपक्रमों के अस्पतालों के डॉक्टरों को होम आइसोलेशन में रहकर इलाज कराने वाले मरीजों का समूह बनाकर रोजाना फोन पर कॉल कर परामर्श देने लिखित निर्देश जारी करें। इससे मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिये कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/korba/news/people-suffering-from-cough-and-fever-will-have-corona-examination-127854792.html

Post a Comment

और नया पुराने