दुर्ग जिले के अंडा गांव में गुरुवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया। दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक प्रेमी जोड़ा था जो घर से भागकर शादी करने निकला था। फिलहाल दोनों अब अस्पताल में हैं। एक अन्य बाइक सवार युवक को भी चोट आई है। घटना अंडा रिसामा मोड़, चौहान तलाब के पास हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सड़क के मोड़ के कारण दोनो बाइक टकरा गईं।
पुलिस को चकमा देकर भागा युवक
घटना से कुछ देर पहले ही आलबरस गांव का रहने वाला हेश कुमार ठाकुर अपनी प्रेमिका को घर से भगाया था। यह दोनों रिसामा की तरफ जा रहे थे। दोनों शादी करना चाहते थे। मगर हादसे का शिकार हो गए। सामने की तरफ से आ रहे तामेश्वर वर्मा और इसकी बाइक पर पीछे बैठे हसनारायण यदु टकरा गए। हरनारायण को चोट कम आई थी, घटना की वजह से डरकर वह जंगल की तरफ भाग गया था। पुलिस को जब ये बात पता चली तो उसे जंगल से खोज निकाला गया। पूछताछ करने युवक को थाने लाया गय यहां भी टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर युवक फरार हो गया। हालांकि दो घंटे बाद फिर इसे पकड़ लिया गया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर घटना की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/accident-happened-in-anda-village-of-durg-district-3-people-injured-including-lover-couple-127770348.html
एक टिप्पणी भेजें