शहर के मुकुल गाइन नामी चैनल पर प्रसारित हाेने वाले डांस रियलिटी शो में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। 18 अक्टूबर, रविवार के एपिसोड में मुकुल, आमिर खान की मूवी के साॅन्ग- पहला नशा पहला खुमार... पर लिरिकल ब्रेकिंग फॉर्म में डांस परफाॅर्मेंस देंगे। इस एपिसोड में फराह खान और सिंगर दर्शन रावल बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आएंगे। फराह ने ही सालाें पहले इस गाने की काेरियाेग्राफी की थी। मुकुल की लगभग 1 मिनट की परफाॅर्मेंस देखने के बाद फराह ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्हाेंने कहा, यह गाना बहुत ही पुराना है लेकिन आपने इसे यूनीक डांस फाॅर्म से नया बना दिया। अब तक शाे में दाे डांसर्स फिनाले में जगह बना चुके हैं। फैंस की वाेटिंग के आधार पर तीसरा फाइनलिस्ट चुना जाएगा। मुकुल इससे पहले भी एक अन्य डांस रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/first-intoxication-first-hangover-farah-beleen-by-watching-the-performance-on-the-song-you-made-this-song-new-again-127820657.html
एक टिप्पणी भेजें