चॉकलेट कोडवर्ड से बिका सफेद पाउडर, पार्टियों में भी इसकी सप्लाई का खुलासा

राजधानी में चर्चित ड्रग्स मामले में पुलिस ने तीन मोबाइल फोन पर हुई चैट की जांच के बाद खुलासा किया कि सफेद पाउडर के लिए पैडलर और खरीदनेवालों ने चाॅकलेट कोडवर्ड का इस्तेमाल किया है। नशेड़ियों ने पैडलर्स को जितने भी मैसेज या काॅल किए, सभी में यही पूछा गया कि चॉकलेट मिल पाएगी क्या? यही नहीं, अगर किसी को 2 ग्राम व्हाइट पाउडर की जरूरत थी, तो उसने 2 चाॅकलेट का ऑर्डर दिया। बुधवार को पुलिस ने इसी मामले में शहर के एक होटल कारोबारी और 2 बिल्डरों से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की है।
पूछताछ में यह खुलासा भी हुआ कि एक पैडलर ने कुछ दिन पहले शहर में हुई एक बर्थ-डे पार्टी में डेढ़ लाख रुपए का व्हाइट पाउडर सप्लाई किया है। इस सप्लाई के तार होटल कारोबारी और बिल्डरों से जुड़े हैं, इसलिए उन्हें सबसे पहले बयान के लिए बुलाया गया।
कोतवाली पुलिस ने पहले तीनों से अलग-अलग पूछताछ की, फिर इन्हें एक साथ बिठाकर क्रास क्वेश्चन किए हैं। इनमें से एक बिल्डर ने बताया कि वह पिछले एक साल से पैडलर से ड्रग खरीद रहा था और इस
सालभर में उसने अकेले ही लगभग डेढ़ लाख रुपए ड्रग्स पर खर्च किए। गौरतलब है, पुलिस मंगलवार को दो ठेकेदारों से भी इसी मामले में बयान ले चुकी है। अब तक इस मामले में 5 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। तीन और लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर गुरुवार को बुलाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chocolate-kodword-reveals-its-supply-at-white-powder-parties-too-127791007.html

Post a Comment

और नया पुराने