धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर में नाले में मछलियां पकड़ने गया युवक नाले और खेत के बीच गड्ढे में गिरकर घायल हाे गया। नशे में हाेने से वह पानी से बाहर नहीं आ सका, जिसके कारण उसकी माैत हाे गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगलवार काे धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के रैरूमा चाैकी के बसंतपुर निवासी नंदकुमार लाेहार(35) पिता इंदर साय लाेहार मछली पकड़ने गांव के बाहर नाले में गया था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लाैटा ताे परिजनाें ने उसकी खाेजबीन की। नाले के पास जाकर देखा ताे उसका शव खेत और नाले के पास एक गड्ढे में औंधेमुंह पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही माैके पर पुलिस जा पहुंची। पुलिस ने शव काे बाहर निकलवाया। पूछताछ में परिजन ने बताया कि मृतक शराब का लती था और दिन में भी शराब पी लेता था। इधर पुलिस काे छानबीन में पता चला कि मछली का शिकार करते समय नंदकुमार नशे में था, इसी वजह से वह गड्ढे में गिरने के बाद उठ नहीं पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मर्ग कायम कर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के शराब के नशे में हाेने की जानकारी मिली, पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हाेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/the-youth-who-went-fishing-for-alcoholism-fell-into-a-pit-filled-with-water-the-mother-was-killed-during-treatment-127857228.html
एक टिप्पणी भेजें