छठ घाट पर रेड़ नदी में मिला शव, शिनाख्त नहीं

रेड नदी में छठ घाट पर शनिवार को एक शव मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है। गिरवरगंज के कुछ ग्रामीणों ने शनिवार को एक शव नदी में बहता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छठ घाट पहुंच कर किसी तरह शव को नदी के किनारे लाकर शिनाख्ती के प्रयास किए।

इसके लिए आसपास के गांवों में मुनादी कराकर शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। शव 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। पैरों में बेड़ियां लगी होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं होगी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/surajpur/news/dead-body-found-in-red-river-at-chhat-ghat-not-identified-127824956.html

Post a Comment

और नया पुराने