महासमुंद में हाथी ने किसान को कुचलकर मार डाला; पत्नी ने भागकर बचाई जान

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में मंगलवार सुबह हाथी ने एक किसान को कुचलकर मार दिया। किसान अपनी पत्नी के साथ सुबह खेत पर काम करने के लिए गया था। सूचना मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीण और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के बाद हाथी का पता नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, शहर से महज 12 किमी देर धनसूली गांव में सुबह करीब 6.30 बजे घटना हुई है। बताया जा रहा है कि किसान गणेश सतनामी अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक हाथी ने हमला कर दिया। इस पर उसकी पत्नी जान बचाकर वहां से भागी, लेकिन हाथी ने गणेश को चपेट में ले लिया।

वन विभाग ने गांव में अलर्ट कराया
हाथी के हमले में मौके पर ही गणेश की मौत हो गई। डीएफओ मयंक पांडेय ने बताया कि गणेश के परिवार को तात्कालिक सहायता राशि दी गई है। हाथी को लेकर गांव में अलर्ट किया गया है। यहां पर कई दिनों से हाथी के विचरण की सूचना मिल रही थी। उन्होंने बताया कि किसान गणेश सतनामी के 3 बच्चे हैं। लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में मंगलवार सुबह हाथी ने एक किसान को कुचलकर मार दिया। किसान अपनी पत्नी के साथ सुबह खेत पर काम करने के लिए गया था।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/mahasamund/news/elephant-attack-kills-farmer-in-chhattisgarh-mahasamund-127853808.html

Post a Comment

और नया पुराने