सुबह झगड़ा हुआ तो शाम को मारने के लिए पहुंच गया युवक;  बीच-बचाव के दौरान पेट में चाकू लगने से हो गई मौत

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में गुरुवार देर शाम आपसी विवाद में एक युवक की हत्या हो गई। जो युवक मारा गया, वह खुद ही चाकू लेकर मारने के लिए पहुंचा था। इस दौरान बीच-बचाव करते चाकू युवक के ही पेट में घुस गया और उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने देर रात पुलिस को कॉल कर सरेंडर कर दिया। मामला पांडतराई थाना क्षेत्र का है।

आरोपी देवलाल ने खुद ही पुलिस को फोन कर सरेंडर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, कुम्ही गांव निवासी मनोज साहू (34) का देवलाल यादव (23) से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह भी देवलाल के पिता से उसका झगड़ा हुआ। आरोप है कि बाद शाम करीब 7 बजे मनोज चाकू लेकर देवलाल के घर उसे मारने के लिए पहुंच गया। बीच-बचाव करने की चक्कर में चाकू मनोज के पेट में लग गया और उसकी मौत हो गई।

अक्सर ही शराब पीकर हर किसी से झगड़ा करता
ग्रामीणों का कहना है कि मनोज साहू रोज ही किसी ना किसी से शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। उसकी हरकत से घर और मोहल्ले वाले सब परेशान थे। बताया जा रहा है कि करीब 4 साल पहले मनोज ने गांव के ही 80 साल के एक बुजुर्ग को बाइक से टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। देवलाल के परिवार के साथ भी उसका झगड़ा होता था।

बड़े भाई ने और लोगों के भी हत्या में शामिल होने का लगाया आरोप
मनोज के बड़े भाई सुखचैन साहू ने आरोप लगाया है कि देवलाल के अलावा एक मेहमान भी हत्या में शामिल है। उसने पुलिस को बताया कि खेत से शाम 6.30 बजे साइकिल पर लौट रहा था। तभी देवलाल के मेहमान के साथ मनोज बाइक पर बोड़तरा रोड की ओर जाते दिखा। फिर पता चला कि मनोज को देवलाल व अन्य लोग मार रहे है। मौके पर जाकर देखा तो मनोज गंभीर रूप से घायल था, शरीर से खून निकल रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कवर्धा में गुरुवार देर शाम आपसी विवाद में एक युवक की हत्या हो गई। जो युवक मारा गया, वह खुद ही चाकू लेकर मारने के लिए पहुंचा था। इस दौरान बीच-बचाव करते चाकू युवक के ही पेट में घुस गया और उसकी मौत हो गई।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/youth-stabbed-to-death-in-a-mutual-dispute-in-chhattisgarh-kawardha-127773510.html

Post a Comment

और नया पुराने