मंत्री डहरिया के बयान पर हंगामा, रायपुर में भाजपा कार्यकर्ता निकले गेट वेल सून कार्ड देने, पुलिस से झड़प

रायपुर की सड़क पर रविवार की शाम भारतीय जनता पार्टी के नेता नजर आए। भाजपा नेता मंत्री शिव डहरिया का विरोध कर रहे थे। दरअसल, एक दिन पहले ही डहरिया ने अपने एक बयान में कहा था कि छत्तीसगढ़ में हुई बलात्कार की घटना छोटी है। डॉ. रमन हाथरस के मामले में चुप हैं।

मंत्री के इस बयान पर भाजपा नेताओं ने उन्हें गेट वेल सून कार्ड देने के लिए रैली निकाली। तेलीबांधा के पास पुलिस के साथ भाजपा नेताओं की झड़प हुई, फिर यहीं बैठकर सभी ने नारेबाजी शुरू कर दी। पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि बलात्कार की घटना को छोटा बताकर मंत्री ने बीमार मानसिकता का परिचय दिया है, इसलिए हम उन्हें गेट वेल सून (जल्द स्वस्थ हों) कह रहे हैं।

इधर, शनिवार को दिए बयान के बाद जब मीडिया में उनका बयान सुर्खियां बटोरने लगा तो मंत्री ने कहा कि मेरी बात को गलत तरह से पेश किया गया। हर घटना बड़ी है। मैंने घटना के बाद बने हालात पर टिप्पणी की थी। इस मामले में जनता कांग्रेस के प्रमुख अमित जोगी ने भी बयान दिया। अमित ने कहा कि मंत्री डहरिया की सोच छोटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो रायपुर की है। बीजेपी नेताओं ने यहां काफी देर तक नारे बाजी की।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/bjp-protest-in-raipur-statement-of-hathras-minister-shivdahariya-127779604.html

Post a Comment

और नया पुराने