अमिताभ बच्चन के सवाल पर सीएम भूपेश बोले - कोरोना रोकने बार्डर सील किए अनलॉक होते ही संक्रमण बढ़ा

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार को एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के ‘बनेगा स्वस्थ इंडिया’ के लाइव शो में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रूबरू हुए। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने पूछा कि लॉकडाउन खुलने के बाद छत्तीसगढ़ में 300 फीसदी कोरोना के मरीज बढ़े हैं। इसका कारण क्या है? इस पर सीएम भूपेश बताया कि हमने संक्रमण के शुरुआती दौर में ही राज्य की सीमाओं को सील किया, जिससे बाहरी लोगों का आवागमन नहीं हुआ।
वर्तमान समय में लॉकडाउन हटने और आवागमन चालू होने के कारण प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बावजूद भी स्थिति नियंत्रण में है। आने वाले समय में कोरोना की लड़ाई जरूर जीतेंगे। सीएम भूपेश ने आगे कहा कि हम दोबारा लॉकडाउन के पक्ष में नहीं हैं। राज्य सरकार द्वारा कोरोना से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही होम आइसोलेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके अलावा राज्य सरकार दवाइयों का वितरण घर-घर कर रही है और प्रत्येक जिले में कॉल सेंटर्स के माध्यम से डॉक्टर और विशेषज्ञों की टीम मरीजों को लगातार चिकित्सकीय परामर्श दे रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CM Bhupesh said on Amitabh Bachchan's question - As soon as the border is sealed to prevent corona, infection increases


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/cm-bhupesh-said-on-amitabh-bachchans-question-as-soon-as-the-border-is-sealed-to-prevent-corona-infection-increases-127775361.html

Post a Comment

और नया पुराने