अब ट्रेनों का दो बार आरक्षण चार्ट जारी होगा, ट्रेन छूटने के आधे घंटे पहले तक होगी बुकिंग

त्याेहारी सीजन काे देखते हुए रेलवे ट्रेनाें में सफर करने वाले यात्रियों को नई सुविधा देने जा रहा है। रेलवे ने टिकट आरक्षण के नियमों में बदलाव किया है। अब ट्रेनों में टिकट आरक्षण का दूसरा चार्ट ट्रेन आगमन के समय से आधे घंटे पहले जारी किया जाएगा। जबकि रेलवे आरक्षण का पहला चार्ट ट्रेन के स्टेशन से छूटने से चार घंटे पहले जारी करता है। ऐसे में अब भीड़-भाड़ के समय अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने की उम्मीद रहेेगी। इस सुविधा को 10 अक्टूबर से लागू करने की तैयारी है। बता दें कि ट्रेन शुरू होने के बाद संक्रमण को देखते हुए टिकट आरक्षण सिस्टम में बदलाव किए गए थे। ट्रेनों के चार्ट प्रिपेयर होने की अवधि दो घंटे पहले कर दी गई थी।

टिकट की कर सकेंगे बुकिंग : रेलवे प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते द्वितीय आरक्षण तालिका बनाने का समय ट्रेन के निर्धारित/परिवर्तित प्रस्थान समय से आधा घंटा पहले से बढ़ाकर दो घंटा पहले करने का निर्देश दिया गया था। अब पहले चार्ट के बाद दूसरी चार्ट अब आधे घंटे पहले जारी होगा। उसके हिसाब से ऑनलाइन और पीआरएस टिकट काउंटरों पर टिकट बुकिंग सुविधा द्वितीय आरक्षण तालिका के तैयार होने से पहले उपलब्ध होगी। रेलवे की सूचना तकनीक कंपनी क्रिस साफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करेगा, ताकि दस अक्टूबर से इस व्यवस्था को बहाल किया जा सके।

ट्रेन में टीटीई की मनमानी पर रोक : नई व्यवस्था को लागू करने के लिए सभी जोन व मंडल रेलवे ने बोर्ड से यह अनुरोध किया था। इसके बाद इस सिस्टम को लागू करने पर सहमति बनी है। दूसरा चार्ट जारी करने का मकसद पहले वाले रिजर्वेशन चार्ट में खाली सीटों पर ऑनलाइन अथवा काउंटर से टिकट बुक करना है। इससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को आखिरी वक्त तक अवसर मिलेगा। साथ ही ट्रेन में टीटीई की मनमानी भी खत्म होगी। ट्रेनों के संचालन में अभी कई और बदलाव की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/now-reservation-chart-of-trains-will-be-released-twice-booking-will-be-done-till-half-an-hour-before-the-train-leaves-127791076.html

Post a Comment

और नया पुराने