कांकेर सांसद मंडावी बोले- हाथरस की घटना बनावटी, कोंडागांव की घटना असली, सीबीआई करे जांच

तीन महीने पुराने गैंगरेप केस के उजागर होने के बाद अब इस मामले की जांच के साथ सियासत भी शुरू हो गई है। सोमवार को कोंडागांव में भारतीय जनता पार्टी ने धरना दिया। कांकेर से भाजपा सांसद मोहन मंडावी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हाथरस में हुए गैंगरेप की घटना बनावटी है। कांग्रेस के नेता वहीं जाते हैं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और विधायक मोहन मरकाम और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर की घटनाओं पर ध्यान नहीं देते। यहां असल घटना हुई है।

मंडावी ने आगे कहा कि हम सीबीआई जांच की मांग करते हैं। पीड़ित परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। इस मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। थाना प्रभारी के कॉल रिकॉर्ड की जांच होनी चाहिए। हो सकता है कि किसी कांग्रेसी नेता ने उस पर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया हो। प्रदेश के जिम्मेदार मंत्री शिव डहरिया ने इस प्रदेश की बलात्कार की घटना को छोटा बताया और हाथरस की घटना को बड़ा बताया। हाथरस को लेकर कांग्रेस के लोग यहां धरना दे रहे हैं, जबकि वहां के लोगों ने तो वोट भी नहीं दिया इन्हें।

कांग्रेस का जवाब
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के कांकेर सांसद मोहन मंडावी के बेहद आपत्तिजनक और नारी विरोधी बयान की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। क्या जो उनको वोट नहीं देगा उस नारी का, उस बालिका की सुरक्षा की बात भाजपा और सांसद मोहन मंडावी नहीं करेंगे। यह बयान भाजपा की घटिया नारी विरोधी मानसिकता स्पष्ट उजागर करता है। घटना को बनावटी कहना सीधे-सीधे सीबीआई जांच को प्रभावित करने की कोशिश है। भाजपा सांसद मोहन मंडावी द्वारा नारी विरोधी बयान भाजपा का नारी विरोधी चरित्र का जीता जागता सबूत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो सांसद मोहन मंडावी की है। धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में जब सांसद असली-नकली घटना की बात कर रहे थे तो भाजपा की महिला नेता लता उसेंडी समेत, कई महिलाएं भी मौजूद थीं।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/kanker-mp-mohan-mandavi-called-hathras-incident-as-fake-chattisgarh-kondagaon-bjp-127805723.html

Post a Comment

और नया पुराने