पाइप के अंदर डूबने से हुई थी भाइयों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हादसे की वजह सामने आई

ग्राम कोटमीसोनार के कर्रा नाला बांध में मछली पकड़ने गए दाे युवकों की मौत ह्यूम पाइप के अंदर घुसने के कारण दम घुटने व बाहर नहीं निकल पाने के कारण पानी में डूबने से हुई थी। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने इसकी पुष्टि की है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो गया है कि दोनों की पानी में डूबने से ही
मौत हुई है।

गुरुवार की रात कोटमीसोनार के दाे चचेरे भाई विनोद धनुवार एवं गंगाराम धनुवार मछली पकड़ने गए थे। दोनों बांध से नहर में पानी निकालने के लिए लगाए गए ह्यूम पाइप में घुस गए तथा वहां से निकल नहीं सके। पाइप के अंदर पानी था, जिसमें वे फंस गए तथा वे बाहर नहीं निकल सके। दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। दोनों युवकों की पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर महेन्द्र सोनी ने बताया कि दम घुटने एवं शरीर में पानी भरने से युवकों की मौत हुई है।

विनोद धनुवार की शादी होनी थी दिसंबर में

जांच अधिकारी एएसआई बीपी तिवारी ने बताया कि युवक विनोद धनुवार के मौसी के लड़के संजू धनुवार की बहन से विनोद धनुवार की शादी पक्की होने की बातचीत होने के साथ-साथ दिसंबर में विवाह करना तय था लेकिन विनोद धनुवार की मौत होने से परिवार मे मातम छा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/janjgeer/news/brother-died-due-to-drowning-inside-pipe-post-mortem-report-revealed-the-cause-of-the-accident-127801773.html

Post a Comment

और नया पुराने