राज्यमंत्री गुलाब कमरो की बहन उषा ने सभा में कहा- बगैर रुपए लिए एक भी राशन कार्ड नहीं बनता

कोरिया जिले की जिला पंचायत सदस्य उषा करियाम ने कहा कि जो लोग रुपए देते हैं, उनके राशन कार्ड बन रहे हैं। जो नहीं देते, अफसर उन्हें टाल देते हैं। यह बातें उन्होंने सोमवार को मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं। उषा राज्यमंत्री और विधायक गुलाब कमरो की बहन भी हैं। रिश्वत लेकर राशनकार्ड बनाने का आरोप उन्होंने भरी सभा में मंच से लगाया। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। यह बातें उषा ने विधायक विनय जायसवाल के सामने कहीं।

उषा करियाम ने कहा कि पंचायत के सचिवों ने ग्रामीणों से राशन कार्ड का फार्म भरवाया लेकिन फार्म भरकर ग्रामीण जब जनपद गए तो जनपद के अधिकारी ग्रामीणों को जिला दफ्तर भेज देते हैं और जिले के अधिकारी कहते हैं अभी सूची बनेगी और कलेक्टर से साइन होंगे तब कार्ड बनेगा। 6 महीने से लोगों को घुमाया जा रहा है, जो लोग पैसे लेकर जाते हैं उनको राशनकार्ड मिल जाता है। उन्होंने ये बातें पाराडोल ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। मंच पर रिश्वतखोरी की यह सच्चाई सुनने के बड़े नेताओं ने इसे अनसुना कर दिया।

मैं कार्रवाई करूंगा : राज्यमंत्री
राज्यमंत्री गुलाब कमरो ने मामले में बताया कि जिला पंचायत सदस्य उषा ने कार्यक्रम में ऐसा क्यों कहा, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन राशन कार्ड बनाने के लिए किसी ग्रामीण को भटकना पड़े या उसे इसके लिए अधिकारी परेशान करे, यह ठीक नहीं है। इसकी जानकारी लेकर मैं संबंधित अधिकारी- कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करूंगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो कोरिया जिले में आयोजित कार्यक्रम की है। इसी दौरान उषा ने रिश्वतखोरी के आरोप लगाए।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-congress-koriya-mla-gulab-kamro-sister-says-ration-cards-being-made-after-taking-bribe-127832058.html

Post a Comment

और नया पुराने