छत्तीसगढ़ रेरा के अध्यक्ष विवेक ढांड को ऑल इंडिया फोरम ऑफ रेरा का अध्यक्ष चुना गया है। उनका कार्यकाल एक वर्ष का होगा। देश के 29 राज्यों के रेरा अध्यक्षों की शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में ये चुनाव हुए। तमिलनाडू के गनादेसिकन उपाध्यक्ष, पंजाब के नवरीत सिंह कांग कोषाध्यक्ष और असम के अध्यक्ष को सचिव बनाया गया है। 1981 बैच के आईएएस ढांड छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव भी रहे हैं। ऑल इंडिया फोरम ऑफ रेरा का काम केंद्र सरकार को रियल एस्टेट सेक्टर के सुधार के लिए सुझाव देना है। ढांड ने छत्तीसगढ़ में भू-सम्पदा (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 के अनुरूप तत्परता व पारदर्शिता से कार्य करने, समय पर शिकायतों का निराकरण, सुनवाई से लेकर त्रैमासिक अद्यतनीकरण, पंजीयन अन्य कार्य डिजिटली किए जाने जैसे नवाचार लागू किया ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/vivek-dhand-president-of-all-india-rera-forum-will-have-a-tenure-of-one-year-127866034.html
एक टिप्पणी भेजें