इंजीनियरिंग कॉलेजों में दो चरण की काउंसलिंग के बाद रिक्त बची सीटों पर 10 नवंबर से प्रवेश दिया जाएगा। तीसरे चरण की काउंसलिंग पूरी हो गई है।
रिक्त सीटों को भरने के लिए 3 नवंबर से लेकर 5 नवंबर तक काउंसलिंग की गई। अब 10 तारीख से दोपहर दो बजे तक सीटों का आवंटन किया जाएगा। सीट अलाट होने के बाद आबंटित संस्था में दोपहर 2.30 बजे से स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकेंगे। प्रवेश लेने की अंतिम तारीख 13 नवंबर शाम 5 बजे तक है। तय समय के बाद भी प्रवेश नहीं लेने वाले स्टूडेंट्स की सीटें रिक्त मानी जाएगी। 16 नवंबर को सुबह 11 बजे खाली सीटों की जानकारी अपलोड की जाएगी। इससे पहले इंजीनियरिंग कॉलेजों में सेकंड राउंड की काउंसलिंग के बाद 3579 छात्रों ने प्रवेश लिया था। जिसमें अब तक इंजीनियरिंग कॉलेजों की सिर्फ 29 प्रतिशत सीटों पर ही प्रवेश हुआ है।
सेकंड राउंड में 3701 छात्रों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
इंजीनियरिंग सीटों पर एडमिशन के लिए जारी हुए काउंसलिंग शेड्यूल में सेकंड राउंड की काउंसलिंग में 3 हजार 701 स्टूडेंट ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 2 हजार 605 को सीट अलॉट की गईं। इनमें से 1250 स्टूडेंट्स ने ही एडमिशन लिया। वहीं, पहले राउंड में 5700 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 5021 को सीटें अलाट की गईं थीं। इनमें से 2 हजार 329 स्टूडेंट्स ने ही एडमिशन लिया था।
पहले सिर्फ दो राउंड का ही जारी हुआ था शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए पहले सिर्फ दो ही राउंड की काउंसलिंग के लिए शेड्यूल जारी किया गया था। जिसमें दावा किया जा रहा था कि सीट भर जाएगा। लेकिन एडमिशन नहीं होने से बाद में तीसरे चरण की काउंसलिंग 3 नवंबर से 5 नवंबर तक की गई। राज्य में अब भी 70 प्रतिशत से ज्यादा सीटें खाली हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/counseling-for-phase-iii-will-be-completed-admissions-will-be-available-between-10th-and-13th-127886452.html
एक टिप्पणी भेजें