छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ग्रामीण को अपने घर में गांजा का पौधा लगाना भारी पड़ गया। पौधा बड़ा हुआ तो किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद ग्रामीण को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांजा के पेड़ में निकली पत्तियां करीब 1200 ग्राम हैं। जिसकी कीमत बाजार में 4500 रुपए बताई जा रही है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, गनियारी के वर्मा मोहल्ला निवासी दिलचंद वर्मा ने अपने घर के आंगन में गांजे का पौधा लगाया था। जो बढ़कर करीब 11 फीट का हो गया। जबकि उसकी मोटाई 4 इंच है। इतना बड़ा गांजा का पेड़ घर के बाहर से ही दिखने लगा था। इस पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद दिलचंद को गिरफ्तार कर लिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/villagers-arrested-for-planting-hemp-in-courtyard-of-house-in-chhattisgarh-bilaspur-127936284.html
एक टिप्पणी भेजें