कृषि महाविद्यालयों में काउंसलिंग 12 से

इग्नू अंतर्गत संचालित कृषि, उद्यानिकी तथा कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में बीएससी. कृषि (आनर्स) तथा बीएससी उद्यानिकी व बीटेक कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के प्रबंधन कोटे की सीटों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल में संशोधन किया है। प्रबंधन कोटा की सीटों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 12 से 22 नवंबर होगी।

इग्नू ने जानकारी दी है कि कृषि, उद्यानिकी व कृषि अभियांत्रिकी कालेज प्रबंधन कोटे की सीटों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी जिन्होंने पूर्व में आवेदन नहीं दिए एवं प्रबंधन कोटा में प्रवेश की आर्हता पूर्ण करते हैं, वे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/counseling-in-agricultural-colleges-from-12-127894845.html

Post a Comment

और नया पुराने