मस्तूरी क्षेत्र में रिहाइशी इलाके में पटाखे का अवैध भंडारण कर बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जयरामनगर से 1लाख 50 हजार रुपए का माल जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से जयरामनगर में पटाखे की अवैध भंडारण कर बेचने की सूचना मिली थी। टीम बनाकर कार्रवाई करने भेजा गया। सूरज सिंह ठाकुर 29 वर्ष अपने घर में अवैध रूप से पटाखा रखा हुआ था। उसके पास भंडारण के दस्तावेज नहीं थे। टीआई फैजुल साह के अनुसार पुलिस ने उसके घर से पटाखे जब्त किए। उसका बाजार मूल्य करीब 1लाख 50 हजार रुपए है। आरोपी के खिलाफ धारा 9 क विस्फोटक अधिनियम 1984 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/illegal-storage-of-firecrackers-in-residential-area-police-seized-150-lakh-goods-127881157.html
एक टिप्पणी भेजें