बिलासपुर में शराब दुकान के सुपरवाइजर की आंख में मिर्ची डालकर लूटे थे 1.69 लाख रुपए; 3 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शराब दुकान के सुपरवाइजर से 1.69 लाख रुपए से ज्यादा की लूट मामले में पुलिस ने सोमवार रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने करीब 8 माह पहले मिर्ची पाउडर आंख में डालकर सुपरवाइजर से रुपए लेकर भाग गए थे। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

कोनी थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर ग्राम धूमा निवासी नितेश पटेल व शिवा पटेल को हिरासत में लिया। पूछताछ के आधार पर दोनों ने अपने एक अन्य साथी लोखंडी निवासी रिखी निर्मलकर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक और 20 हजार रुपए बरामद किए हैं।

देर रात रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले थे
जानकारी के मुताबिक, फरवरी में शराब दुकान का सुपरवाइजर रमतला निवासी विनय सिंह कलेक्शन के रुपए लेकर जा रहा था। इसी दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बाइक सवार 3 बदमाशों ने रात करीब 11 बजे उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। बैग में 169930 रुपए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शराब दुकान के सुपरवाइजर से 1.69 लाख रुपए से ज्यादा की लूट मामले में पुलिस ने सोमवार रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/bilaspur-robbery-today-news-robbers-looted-liquor-shop-supervisor-by-by-throwing-chilli-powder-127901742.html

Post a Comment

और नया पुराने