छत्तीसगढ़ में गुरुवार काे 1734 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें रायपुर के 161 संक्रमित शामिल हैं। प्रदेश में 44 मरीजों की मौत भी हुई है। इसमें राजधानी की एक मौत भी शामिल है। प्रदेश में अब कोरोना जांच के मुकाबले संक्रमितों की तादाद में निरंतर कमी आ रही है। रोजाना जांच के दाैरान केवल नौ फीसदी ही कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। राजधानी रायपुर में जांच करवा रहे 50 संदिग्धों में केवल एक को ही कोरोना पॉजिटिव निकल रहा है। हालांकि कोरोना जांच कम होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग में लगातार मंथन चल रहा है। आला अफसर प्रयास कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग जांच करवाएं ताकि पॉजिटिव मरीजों की पहचान जल्द कर संक्रमण फैलने से रोका जा सके। दूसरी ओर प्रदेश में अब घर में स्वस्थ होने वालों की संख्या एक लाख की ओर बढ़ रही है। अब तक 92 हजार से अधिक लोग घर में स्वस्थ हो चुके हैं। प्रतिदिन औसतन नौ सौ से एक हजार कोरोना संक्रमित घर में इलाज के दौरान स्वस्थ्य हो रहे हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 16 हजार से अधिक होम आइसोलेशन में स्वस्थ्य हो रहे हैं।
इसके बाद दुर्ग में करीब नौ हजार और बिलासपुर में लगभग आठ हजार से अधिक लोग होम आइसोलेशन में कोरोना से स्वस्थ्य हो चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/1734-new-corona-patients-in-the-state-44-deaths-also-9-positive-now-compared-to-investigations-127886346.html
एक टिप्पणी भेजें