बिलासपुर एयरपोर्ट थ्री सी कैटेगरी के लिए तैयार, सर्वे के बाद जारी होगा लाइसेंस; हाईकोर्ट में 19 को जवाब देगी सरकार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित चकरभाटा एयरपोर्ट उड़ान के लिए लगभग तैयार हो चुका है। अगर सबकुछ सही रहा तो जल्द ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) थ्री सी कैटेगरी का लाइसेंस जारी कर देगी। इसके लिए OLS सर्वे की टीम की सहमति जरूरी है। वहीं इसको लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर 19 नवंबर को केंद्र और राज्य सरकार जवाब पेश करेगी।

दरअसल, बिलासपुर में हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इसमें सिविल एविएशन और सैन्य मुख्यालय से भी जवाब मांगा गया था। साल 2017 में राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि बिलासपुर को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए काम चल रहा है। हालांकि प्रक्रिया में प्रशासन की लेटलतीफी को लेकर कोर्ट ने नाराजगी जताई थी।

कोर्ट की सख्ती के बाद काम तो हुआ, लेकिन प्रशासन का रवैया ढीला रहा
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अफसर हरकत में आए। उन्होंने कोर्ट को आश्वस्त भी किया कि 15 अगस्त 2019 तक एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि टर्मिनल व रनवे को बढ़ाने का काम हुआ और टू सी लाइसेंस मिला। फिर भी हवाई सेवा शुरू नहीं हो सकी। तब बताया गया कि सेना को दी गई जमीन वापस लेने पर ही फोर सी कैटेगरी का लाइसेंस मिल सकता है।

एयरपोर्ट को फोर सी कैटेगरी के संबंध में कोर्ट ने मांगी है स्टेटस रिपोर्ट
ऐसे में कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने सेना को दी गई 78.22 एकड़ जमीन वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की। फिर एयरपोर्ट को थ्री सी कैटेगरी के लिए बनाने काम शुरू हुआ। इसके लिए केंद्र और राज्य शासन से फंड जारी किया। हाईकोर्ट ने फोर सी कैटेगरी के संबंध में केंद्र व राज्य से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। हालाकि केंद्र व राज्य शासन ने इसके लिए भी प्रक्रिया पूरी करने का भरोसा दिलाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित चकरभाटा एयरपोर्ट उड़ान के लिए लगभग तैयार हो चुका है। अगर सबकुछ सही रहा तो जल्द ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) थ्री सी कैटेगरी का लाइसेंस जारी कर देगी।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/chakarbhata-airport-preparing-to-start-domestic-flight-operations-in-chhattisgarh-bilaspur-127920567.html

Post a Comment

और नया पुराने