आसमान से बादल छंटे तो 2 डिग्री गिरा पारा, न्यूनतम पारा 11 डिग्री किया गया दर्ज

निवार तूफान के चक्रवात मेें बदलने के कारण शुक्रवार को दिनभर हुई बूंदाबांदी के बाद शनिवार को मौसम साफ हुआ। हल्के बादल सुबह व शाम के वक्त आसमान में नजर आए, लेकिन अब बारिश नहीं होगी। मौसम विशेषज्ञों के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले सप्ताह में पूरे दिन मौसम खुला रहेगा। आसमान साफ हाेते ही तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। शुक्रवार की तुलना में शनिवार का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री कम रहा।

आने वाले एक या दो दिन में तापमान में और दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। दो दिन आसमान में छाए बादलों के कारण लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली थी पर अब फिर से लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं।

शनिवार को सुबह से ही अधिक ठंड का एहसास लाेगाें को हुआ। दोपहर में लोग धूप में बैठकर राहत पाते हुए देखे गए। शाम 4 बजे से ही ठंड के कारण लोगों की कंपकंपी छूटनी शुरू हो गई थी। सुबह-शाम लोग सिर से लेकर पांव तक गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं।

अलाव की कमी महसूस होने लगी

ठंड बढ़ने के साथ ही सार्वजनिक अलाव की कमी लाेगाें को महसूस होने लगी है। पालिका द्वारा ठंड ज्यादा बढ़ने पर दिसंबर के महीने में हर साल अलाव की व्यवस्था की जाती है। पालिका द्वारा शहर के चौक-चौराहों पर लकड़ियां गिराई जाती है। सार्वजनिक अलाव नहीं जल रहे हैं, जिससे बस स्टैंड में यात्री ठंड से ठिठुर रहे हैं। सुबह के वक्त छूटने वाली बसों में यात्री गर्म कपड़े पहने होने के बावजूद ठिठुरते हुए देखे जाते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mercury dropped by 2 degrees, minimum temperature was recorded at 11 degrees


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/jashpur/news/mercury-dropped-by-2-degrees-minimum-temperature-was-recorded-at-11-degrees-127960789.html

Post a Comment

और नया पुराने