2.4% कम हुई संक्रमण की दर, 123 नए पॉजिटिव, 24 घंटे में दो ने गंवाई जान

शनिवार को जिले में 123 संक्रमित मिले। 24 घंटे में 2 मरीजों की मौत हो गई है। राहत यह है कि 6 दिन से जिले में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 200 से कम रहा है। अक्टूबर के मुकाबले संक्रमण की दर भी कम हुई है। अक्टूबर में 12% की औसत से नए पॉजिटिव मरीज मिल रहे थे जो नवंबर में घटकर 9.6% हो गए। पिछले महीने से यह 2.4% कम है ।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शनिवार को 2199 लोगों की कोरोना जांच की गई। आज मिले संक्रमितों में सबसे अधिक 40 लोग रायगढ़ शहर से हैं। संक्रमितों की संख्या 18 हजार 815 हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा 233 हो गया है। डोमनारा खरसिया के 55 एवं सलोनी पुसौर से 35 साल के युवक की मौत हो गई। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1833 है।

अचानक हावी हुआ संक्रमण, इलाज से पहले मौत

पुसौर के जिस 35 वर्षीय युवक की मौत हुई है वह कोरोना संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में था। मेकाहारा में उसके पिता ने भास्कर को बताया कि युवक को डायबिटीज थी। शनिवार की सुबह अचानक उसे सांस लेने में तकलीफ हुई और बेचैनी बढ़ी तो उसे परिजन तुरंत मेकाहारा लेकर पहुंचे। यहां पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने बैठकों में लगातार निचले अफसर व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि मौत की दर कम करने के लिए डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या गंभीर बीमारी या लक्षण वाले मरीजों को कोरोना होने पर होम आइसोलेशन की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके बाद भी युवक को होम आइसोलेशन में रखा गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Infection rate decreased by 2.4%, 123 new positive, two lost their lives in 24 hours


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/infection-rate-decreased-by-24-123-new-positive-two-lost-their-lives-in-24-hours-127960812.html

Post a Comment

और नया पुराने