कोटा-गुढ़ियारी में खुलेआम जुआ, पुलिस के छापे में 29 गिरफ्तार

राजधानी के कुछ भीतरी इलाकों में खुलेआम जुआ चल रहा है। यहां रायपुर के अलावा आसपास के शहर से लोग आ रहे हैं। मंगलवार-बुधवार दरम्यानी रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना में कोटा और गुढियारी में छापा मारा। जहां जुआ खेलते हुए 29 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों जगह से 3 लाख कैश जब्त किया। जुआ खेलने वालों में कारोबारी से लेकर राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोग शामिल थे। देर रात सभी को पुलिस ने मुचलके पर थाने से छोड़ दिया।
पुलिस अफसरों ने बताया कि कोटा में सराफा दुकान के पीछे बाड़ी है। रात में वहां 15 लोग जुआ खेलते बैठे थे। इनमें महासमुंद, भिलाई, दुर्ग से भी लोग आए थे। बाड़ी में खुलेआम जुआ चल रहा था। कॉलोनी वालों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। उसके बाद फोर्स भेजी गयी। जगह की पहचान होने के बाद घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। हालांकि कुछ लोग बाड़ी से कूदकर भाग रहे थे, पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि कोटा छापे के दौरान 1 लाख 75 हजार जब्त किया गया है। दूसरी ओर गुढियारी गैस गोदाम के पास मारे गए छापे में 14 लोगों को पकड़ा गया। उनसे 1 लाख 20 हजार कैश जब्त किया गया। खबर है कि इसी ग्रुप में बेमेतरा, मुंगेली के लोग भी शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अफसरों से कई लोगों ने शहर के कुछ और इलाकों में जुआ चलने की शिकायत की है। पुलिस पर सांठगांठ का भी आरोप लगाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/open-gambling-in-kota-gudhiyari-29-arrested-in-police-raid-127925977.html

Post a Comment

और नया पुराने