प्रदेश के कालेजों की 37% सीटें भरी, अब होगा स्पेशल राउंड, 7 हजार से ज्यादा सीटें खाली

राज्य के इंजीनियरिंग और फार्मेसी में एडमिशन के लिए संस्थावार काउंसलिंग शुरू हो गई है। दो राउंड में होने वाली स्पेशल काउंसलिंग 5 दिसंबर तक चलेगी। पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन का 25 नवंबर को अंतिम दिन रहा। 33 इंजीनियरिंग काॅलेजाें की 12 हजार 21 सीटाें में से 4 हजार 464 सीटों पर स्टूडेंट्स एडमिशन ले चुके हैं। 7 हजार 557 सीटें खाली हैं। प्रतिशत के लिहाज से कुल सीटों में से 63 फीसदी सीटें खाली हैं। स्पेशल काउंसिलिंग के जरिए इन्हीं सीटों को भरने की कोशिश की जाएगी। इस साल इंजीनियरिंग और फार्मेसी में एडमिशन लेने का यह आखिरी मौका होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट cgdteraipur.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। काउंसलिंग से संबंधित जानकारी के लिए 0771243866 पर संपर्क कर सकते हैं।

स्पेशल राउंड की काउंसलिंग की खास डेट्स

  • पहले राउंड की मेरिट सूची : 27 नवंबर को दोपहर 4 बजे जारी की जाएगी।
  • संबंधित संस्थान में उपस्थित होने की तिथि : 28 नवंबर सुबह 11 बजे
  • एडमिशन : 28 नवंबर दोपहर 1 बजे से 29 नवंबर शाम 5 बजे तक संबंधित संस्थान में एडमिशन दिया जाएगा।
  • दूसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन : 30 नवंबर सुबह 11 बजे से 1 दिसंबर शाम 5 बजे तक
  • मेरिट लिस्ट: 3 दिसंबर दोपहर 4 बजे
  • संबंधित संस्थान में उपस्थित होने की तिथि: 4 दिसंबर सुबह 11 बजे
  • एडमिशन : 4 दिसंबर दोपहर 1 से 5 दिसंबर शाम 5 बजे तक

जानिए इंजीनियरिंग और फार्मेसी की कितनी सीटाें पर हुए हैं एडमिशन

कोर्स एडमिशन कुल सीट
बीई 4464 12021
डिप्लोमा इंजी. 3673 8572
बी फार्मेसी 1953 2365
डी फार्मेसी 2305 2615


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/37-seats-in-colleges-of-the-state-filled-now-special-round-more-than-7-thousand-seats-are-vacant-127949820.html

Post a Comment

और नया पुराने