बगैर मास्क बाजार में घूमते 39 फंसे निगम ने वसूला 22 हजार जुर्माना

त्योहार के मद्देनजर बाजारों और सड़कों में भीड़ को देखते हुए निगम ने कार्रवाई भी तेज कर दी है। गुरुवार को जोन-4 ने बिना मास्क पहने घूम रहे 39 लोगों पर कार्रवाई की। इस दौरान उनसे 22 हजार से ज्यादा जुर्माना भी वसूला गया।
नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए निगम का पूरा अमला अब बाजार में उतर आया है। सभी 10 जोनों के बाजारों में निगम आयुक्त सौरभ कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देश पर मास्क नहीं पहनने, सामाजिक दूरी नियम, लॉकडाउन नियम उल्लंघन करने पर लगातार लोगों को समझाइश व चेतावनी दी जा रही है। उनसे जुर्माना भी वसूला जा रहा है। जोन-4 के जोन कमिश्नर ने बताया कि अब तक निगम ने पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर 23 मार्च से अब तक नियम तोड़ने वाले 12318 लोगों से 984338 रू. जुर्माना वसूला है।

इसमें मास्क नहीं पहनने पर 9935 लोगों से 566710 रुपए, थूककर सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले 213 लोगों से 20900 रुपए, सामाजिक दूरी नियम तोड़ने वाले 1788 लोगों पर 349860 रुपए, लॉकडाउन नियम का उल्लंघन कर दुकान खोलने वाले 234 दुकानदारों पर 37330 रुपए तथा लॉकडाउन नियम का उल्लंघन करने वाले 148 दुकानदारों पर 10300 रुपए जुर्माना लगाया गया। जोन कमिश्नर ने बताया कि रायपुर जिला प्रशासन के आदेश पर नगर निगम और रायपुर जिला पुलिस प्रशासन की टीमें मिलकर कोविड-19 का संक्रमण रोकने सभी 10 जोनों में कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/39-stranded-corporation-recovered-22-thousand-fine-without-moving-in-mask-market-127911395.html

Post a Comment

और नया पुराने