बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के शिवनगर वार्ड 4 में मुखिया क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 4 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। मुकाबले का उद्घाटन मुखिया जयप्रकाश पासवान के द्वारा शनिवार को किया गया। फाइनल मुकाबला करजाईन और शिवनगर टीम के बीच खेला गया।
शिवनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फाइनल मुकाबला में केशव कुमार को मैन ऑफ द मैच एवं संतोष यादव को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। अंपायरिंग की भूमिका जितेंद्र कुमार यादव एवं संतोष यादव ने निभाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवनगर की टीम के खिलाड़ी उप कप्तान अर्जुन ने 22 रन, ओपनर बल्लेबाज रामू 17 रन, ओपनर बल्लेबाज अजय ने 11 रन, संतोष कुमार मुखिया 6 रन, संतोष यादव 6 रन आदि खिलाड़ियों ने करजाईन के टीम को 89 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें करजाईन टीम के बॉलर केशव कुमार 4 विकेट, सनसनी 2 विकेट और बम बम ने 2 विकेट लिया।
16.3 ओवर में करजाईन ने पा लिया जीत का लक्ष्य
शिवनगर टीम के द्वारा दिए गए 89 रन का लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी करजाईन की टीम ने अपने बल्लेबाजी का जलवा दिखाते हुए 16.3 ओवर में केशव 17 रन, बमबम 12 रन, निकाल अंसारी 11 रन, प्रशांत 10 रन आदि ने लक्ष्य को पीछा करते हुए तीन विकेट से मैच को अपने नाम किया। बॉलिंग करते हुए शिवनगर की टीम ने संतोष यादव 4 विकेट, रामू तीन विकेट, रोशन कुमार मुखिया 1 विकेट चटकाए। इस प्रकार करजाईन की टीम ने जीत हासिल कर लिया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र दास, दिनेश कुमार दिनकर, प्रभु नारायण यादव, सकलदेव पौदार, लल्लन ठाकुर, सत्यनारायण मुखिया, मुकेश पाल, मिथिलेश कुमार मुखिया, बृजेश कुमार यादव, मोहम्मद अकमल सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/ratanpur/news/karzain-defeated-shivnagar-by-3-wickets-in-the-final-127915828.html
एक टिप्पणी भेजें