(चंद्रकुमार दुबे) सड़क के डिवाइडर पर गोबर के ये छेने दिख रहे हैं, इसे रोज 65 साल की महिला मथुरा देवी इन डिवाइडर पर थापती है और सुखाकर छेना बनाती है। बिलासपुर के सीपत रोड पर वो महिला रोज तकरीबन तीन किलोमीटर तक गोबर थापती है और फिर सूखने के बाद उसे लेने जाती है।
रोज सड़क से गोबर बिनना भी थका देने वाला हाड़तोड़ काम है। इसके बाद इसे बेचना भी है। मथुरा देवी को रोजाना तकरीबन 400 रुपए इसके मिल जाते हैं, लेकिन वो आत्मनिर्भर बने रहना चाहती हैं। पति की मौत के बाद उसका अब कोई नहीं है, इसलिए ऐसे ही गुजारा चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/a-65-year-old-woman-dung-on-dividers-every-day-for-three-km-does-not-give-up-even-after-being-homeless-127879731.html
एक टिप्पणी भेजें