शराब दुकान में भारी भीड़ देख भड़के विधायक, कलेक्टर को फोन कर कहा हटाओ दुकान

राजधानी की एक शराब दुकान में खरीददारों की भीड़ ने क्षेत्रीय विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को भड़का दिया है। भीड़ की वजह से सड़क जाम की स्थिति देख नाराज विधायक ने आबकारी अधिकारियों को बुलाकर शराब दुकान को दूसरी जगह हटाने की स्पष्ट हिदायत दे दी। विधायक ने रायपुर कलेक्टर को भी फोन कर कहा, शराब दुकान को हर हाल में रिहायशी इलाके से हटाया जाना चाहिए।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में रिंगरोड से होकर जा रहे थे। रायपुरा चौक ओवरब्रिज के पास स्थित शराब दुकान में भारी भीड़ देखकर उनका गुस्सा भड़क गया। विधायक ने बताया, वहां चक्काजाम की स्थिति बन गई थी।

इससे पहले भी वार्ड के लोगों ने इस शराब दुकान में भीड़ की वजह से हो रही परेशानियों की शिकायत की थी। आबकारी अधिकारियों ने इसपर कोई ध्यान नहीं दिया। वहां से वापस लौटने के बाद उन्होंने स्थानीय आबकारी अधिकारियों को बुलाकर स्पष्ट कह दिया कि ओवरब्रिज के पास से यह दुकान दूसरी जगह स्थानांतरित हो जानी चाहिए।

लोगों की परेशानी बर्दाश्त नहीं

विधायक विकास उपाध्याय ने कहा- शराब के नाम पर आम जनता का अहित अथवा किसी तरह की परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शराब दुकान से आए दिन जाम की स्थिति बनती है तो उसे दूसरी जगह हटाना ही ठीक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय रायपुर के मसलों पर काफी मुखर रहे हैं। फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/seeing-huge-crowd-in-liquor-shop-mlas-furious-call-collector-and-say-remove-shop-127874582.html

Post a Comment

और नया पुराने