छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दो बदमाशों ने एक युवक की जेब में हाथ डाल दिया। युवक ने विरोध किया तो उससे मारपीट करने लगे। इस दौरान बीच-बचाव करने आए युवक के साथी को भी पीटा और जेब से पर्स निकालकर भाग निकले। दोनों युवकों को चोटें आई हैं। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, गोड़पारा सिंधी मोहल्ला निवासी कुर्बान अंसारी वेल्डिंग का काम करता है। वह शाम करीब 6.30 बजे अपने साथी राजा सोनी के साथ चांटीडीह शराब भट्ठी के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां दो युवक आए और कुर्बान की पैंट की जेब में हाथ डाल दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी।
पर्स में 1700 रुपए आधार कार्ड, ATM व अन्य कागजात थे
इस दौरान राजा बीच बचाव के लिए आया तो बदमाशों ने उससे भी मारपीट की और पर्स छीनकर भाग निकले। पर्स में 1700 रुपए, आधार कार्ड, ATM कार्ड और सिम कार्ड था। कुर्बान के कान और गले के पास जबकि राजा के कलाई में चोंट लगी है। लूट करने वालों में एक दुबला पतला करीब 23 वर्ष का था। उसका साथी सामान्य कद काठी का था। करीब 22 साल का था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/bilaspur-robbery-news-chhattisgarh-snatched-purse-after-hitting-young-man-127923470.html
एक टिप्पणी भेजें