रायपुर को मिला नए अवतार में बूढ़ातालाब, शहर के बीचों-बीच तैयार हुई घूमने फिरने की नई जगह

रायपुर शहर को रविवार की शाम एक अनोखे अंदाज में सजा हुआ पाया गया। शहर की रौनक इसके मुख्य चौराहों, बाजार और तालाब के कायाकल्प की वजह से बढ़ गई है। बूढ़ातालाब के सौदर्यीकरण का फेस वन, जय स्तंभ चौक और जवाहर बाजार नए रुप में लोगों के लिए अब उपलब्ध होगा। तस्वीरों में देखें इनका नया और अलग स्वरूप।

बिग पिक्चर : तस्वीर बूढ़ातालाब की है। तालाब के गार्डन के साथ दूसरी ओर से जुड़ा तैरता हुआ डॉक तैयार किया गया है।
केव फाउंटेन : लोगों के ऊपर से गिरती धार पानी के फव्वारे से निकल रही है। जो एक गुफा के आकार में है। बूढ़ातालाब का स्वरूप कल्पनाओं सा है।
तस्वीर में नजर आ रहा युवक पानी की तेज धार से हवा में लहरा रहा है। यह वॉटर फ्लाय बोर्ड है।
खुशी तो बनती है। तालाब की रंगीनी देखकर सियासी चेहरे भी अपनी खुशी छुपा नहीं पाए और कैमरे देखते ही दे दिया यह पोज ।
जेट स्की विथ फायर : देश के स्मुद्री तटों पर जेट स्की वॉटर स्पोर्ट की सबसे पसंदीदा सवारी होती है जो अब रायपुर के बूढ़ातालाब में भी उपलब्ध है।
आजादी और शहादत की याद दिलाएगा नय जयस्तंभ चौक।
111 साल पुराने जवाहर बाजार की रौनक देखकर यहां से गुजरने वाला हर शहरी अपना मोबाइल निकालकर इसकी खूबसूरती कैप्चर कर रहा है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अांखों को शायद इस नजारे पर यकीन ना हो मगर ये वही बूढ़ातालाब है जो सदियों से शहर के बीच बसा है। इसका ये अवतार हर शहरी को रुककर इसे निहारने पर मजबूर कर रहा है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/beautification-of-raipurs-budhatlaab-completed-inauguration-on-the-occasion-of-chhattisgarh-state-foundation-day-127871204.html

Post a Comment

और नया पुराने