छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, शेष भारत के लिए अभिशाप बन गया है, अपने सूट-बूट वाले मित्रों के लिए भाजपा का वरदान

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर कांग्रेस ने तीखा हमला किया है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य, पंचायत और जीएसटी मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है, अपने सूट-बूट वाले मित्रों के लिए भाजपा का वरदान शेष भारत के लिए अभिशाप बनकर रह गया है।

सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रया रखते हुए सिंहदेव ने लिखा, भारत की अर्थव्यवस्था में यह गिरावट रातोंरात नहीं हुई है। भाजपा ने बर्बाद किया है- नोटबंदी से निम्न आय वर्ग को, दोषपूर्ण जीएसटी से बढ़ रहे उद्योगों और उद्यमियों को और अनियोजित लॉकडाउन से दिहाड़ी मजदूरों को।

इससे पहले एक और पोस्ट में सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भाषण की रिपोर्ट को टैग करते हुए लिखा, भ्रम और अहंकार के बीच एक बारीक सी रेखा होती है।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस कदम ने हमारी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। लाखों लोगों के जीवन को बर्बाद कर दिया, उसे बहुत फायदेमंद बताकर स्वागत किया जा रहा है।

नोटबंदी की चौथी वर्षगांठ के बहाने कांग्रेस नेतृत्व केंद्र सरकार के खिलाफ हमलावर है। इसके लिए कांग्रेस विभिन्न मंचों का उपयोग कर रही है।

मरकाम ने कहा था, माफी मांगे मोदी सरकार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रविवार को प्रेस वार्ता कर कहा था, नोटबंदी की आपदा के लिए मोदी सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिये।

मरकाम का कहना था, नोटबंदी के जो उद्देश्य बताये गये थे, उनमें से कोई भी पूरा नहीं हुआ। उल्टे देश की अर्थव्यवस्था गिर गई। काम की कमी और बेरोजगारी से करोड़ों लोगों का जीवन बर्बाद हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
टीएस सिंहदेव ने जीएसटी क्षतिपूर्ति के मामले में भी केंद्र सरकार के रुख का कड़ा विरोध किया था। फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/chhattisgarh-health-minister-said-has-become-a-curse-for-the-rest-of-india-bjps-boon-for-his-suit-booted-friends-127898222.html

Post a Comment

और नया पुराने