ग्राम पंचायत धनोरा में सोमवार को मितानिन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की मितानिनों को जनप्रतिनिधियों द्वारा साड़ी व शाल देकर सम्मानित किया गया।
जनपद सदस्य वीरेंद्र बघेल ने मितानिनों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग भी एक समाज सेविका हैं। आप लोग ऐसे ही समाज के लिए कार्य करते रहें और जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य द्वारा मितानिनि महिलाओं को भेंट दिया गया । कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य माहेश्वरी कोर्राम, धनोरा सरपंच रमीला उसेंडी, बदवर सरपंच धारणी प्रधान और कोरकोटी सरपंच रमेश कोरोटी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/keshkal/news/mittanin-day-celebrated-in-dhanora-honored-by-giving-sari-127940338.html
एक टिप्पणी भेजें