छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार न्याय के नाम पर राजनीति कर रही प्रदेश सरकार की हक़ीक़त सामने आ गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सत्ता के मद में इतना न डूबें कि न्याय की गुहार लगाते लोग भी उन्हें नज़र न आएँ। सरकार अन्याय के मामलों पर अंकुश लगाने की पहल करे। 22 महीनों में ही अन्याय इतना बढ़ गया है कि प्रदेशभर के लोग आत्महत्या करने मुख्यमंत्री निवास पहुंच रहे हैं। यह चिंतन का विषय है और सरकार के सामने बड़ा प्रश्न भी खड़ा करता हैं कि कब होगा न्याय?
यह है पूरा मामला
करीब 4 महीने पहले मांढर गाँव में एक युवक आशीष डहरिया की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस केस को खुदकुशी का बताया और परिजनों का दावा है कि युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। इसलिए हत्या के एंगल से जांच हो और पोस्टमार्टम सार्वजनिक रूप से किया जाए। कई दिनों से जब उनकी किसी ने नहीं सुनी तो आत्मदाह करने की कोशिश में ग्रामीण रायपुर आकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर बैठ गए थे।
विष्णु देव ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल इन ग्रामीणों से मिलने के बजाय मरवाही जीत के जश्न में मशगूल थे। नाराज़ ग्रामीणों ने वहीं मुख्यमंत्री निवास के सामने सामूहिक रूप से आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। सरकार ने हर मोर्चे पर, हर वर्ग के साथ अन्याय की पराकाष्ठा कर रखी है। ‘अब होगा न्याय’ का सियासी शोर मचाकर प्रदेश के लोगों के साथ यह सरकार केवल छलावा और धोखाधड़ी कर रही है। प्रदेश सरकार अपनी कार्यशैली में समय रहते सुधार कर ले अन्यथा प्रदेशभर में अन्याय से पीड़ितों का आक्रोश कभी भी ज्वालामुखी की शक्ल ले लेगा।
कांग्रेस का जवाब
कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि - सत्ता का अहंकार तो पीएम मोदी और मोदी भाजपा का दिख रहा है। कैसे 2500रु में धान खरीदी पर रोक लगाई, किसान सम्मान निधि से किसानों को वंचित किया, प्रधानमंत्री मजदूर कल्याण योजना से छत्तीसगढ़ को बाहर किया, धान खरीदने मांगी गई बोरा गठानों पर रोक लगाई , ये सत्ता का अहंकार है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/bhupesh-baghel-raipur-update-chhattisgarh-bjp-president-vishnu-deo-sai-attacks-on-bhupesh-baghel-govt-127908240.html
एक टिप्पणी भेजें