सीएम बघेल बोले- जीएसटी के चार हजार करोड़ देने में केंद्र कर रहा भेदभाव, देश की जीडीपी सिकुड़ रही लेकिन छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं

सीएम भूपेश बघेल ने अपनी सरकार के 2 वर्षों के कार्यकाल पर कहा कि देश का जीडीपी सिकुड़ गया है जो कि बेहद चिंतनीय है लेकिन छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं है। छत्तीसगढ़ एक मॉडल है। हम कोशिश कर रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के जो उत्पाद है उनके विक्रय की व्यवस्था की जा सके। हमारे लोग जो मेहनत कर रहे हैं चाहे किसान हो या जंगलों के आदिवासी उनको उचित मूल्य मिल सके। सभी के हाथ में रोजगार हो यह कोशिश राज्य सरकार की है। मनरेगा में बेहतर कार्य हुआ है केंपा में कार्य हो रहा है वाटर रिचार्जिंग जैसे क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं ऐसा कौन सा क्षेत्र है जहां बेहतर कार्य नहीं हो रहा है।
बघेल ने कहा कि कोरोना काल में जो व्यवस्था हमने की पूरे हिंदुस्तान में काफी बेहतर थी।

उन्होंने कहा कि बीजापुर, बिलासपुर, सूरजपुर जैसे तमाम क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं। केंद्र द्वारा राज्य को फंड भेजे जाने के बाद बंदरबांट होने वाले विपक्ष के आरोप पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमें पैसे नहीं दे रही है, जीएसटी का पैसा बीते 7 महीनों से नहीं मिला है। 4000 करोड़ से अधिक की राशि हमें मिलनी थी। केंद्र सरकार सभी उत्पादक राज्यों के साथ भेदभाव कर रही है। पार्टी हाईकमान ने बिहार में कांग्रेस विधायक दल का नेता और उपनेता चुनने के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पटना रवाना होने से पहले बघेल ने कहा कि बिहार राजनीति का गढ़ है। राजनीतिक संभावनाओं के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। पिछले साल सब ने मिलकर सरकार बनाई थी, लेकिन इस बार सरकार बदल गई और अभी के रिजल्ट में ना किसी को जीत मिली है, और ना ही किसी को हराया है। इसलिए किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। राजनीति में संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती है। वहीं फर्जी जाति प्रमाण पत्र वाले अफसर कर्मियों पर बर्खास्तगी पर सीएम ने कहा कि पिछले दिनों आदिवासी सम्मेलन में समाज के लोगों ने प्रमुखता से अपनी बात रखी, उसी प्रकार से अनुसूचित जाति के लोगों ने भी अपने शिकायतें की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को अपने निवास पर धान का झालर बांधने की रस्म पूरी की।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/cm-baghel-said-center-is-discriminating-in-giving-four-thousand-crores-of-gst-gdp-of-the-country-is-shrinking-but-there-is-no-effect-of-recession-in-chhattisgarh-127913641.html

Post a Comment

और नया पुराने