सरपंच के भाई ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो छोड़कर भाग निकला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरपंच का भाई शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। जब किशोरी गर्भवती हो गई तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इस पर किशोरी के परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज करा दिया। अब आरोपी FIR वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। इस पर परिजनों ने मंगलवार को SP ऑफिस पहुंचकर उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक, सिरगिट्टी क्षेत्र निवासी नरेंद्र खुंटे और उसके पड़ोस में रहने वाली किशोरी से जान पहचान थी। आरोप है कि नरेंद्र ने किशोरी को शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसका दैहिक शोषण करने लगा। किशोरी जब भी शादी के लिए कहती आरोपी टाल जाता। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। किशोरी ने नरेंद्र से शादी की बात कही तो उसने साफ इनकार कर दिया।

केस वापस नहीं लेने पर बदनाम करने की धमकी देने का दोनों भाइयों पर आरोप
इस पर किशोरी ने अपने परिजनों को सारी बात बताई तो वह बेटी को लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करा दिया। FIR दर्ज होने के बाद आरोपी भाग निकला। आरोपी नरेंद्र का बड़ा भाई मोतीलाल धुमा गांव का सरपंच है। आरोप है कि दोनों भाई मिलकर केस वापस लेने और बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। इस पर किशोरी परिजनों के साथ SP ऑफिस पहुंची और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरोपी की गिरफ्तारी और धमकी दिए जाने पर परिजनों के साथ शिकायत लेकर SP ऑफिस पहुंची किशोरी।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/bilaspur-girl-rape-by-chhattisgarh-village-sarpanch-brother-over-pretending-to-marry-127920661.html

Post a Comment

और नया पुराने