आईआईएम रायपुर के स्टूडेंट्स की टीम दो अलग-अलग कॉम्पिटिशन में टाॅप 10 में जगह बनाने में कामयाब रही है। देश के सैकड़ाें स्टूडेंट्स काे पीछे छाेड़कर दाेनाें टीमाें ने काॅम्पिटीशन में प्राइज भी जीते हैं। आईआईटी बॉम्बे के कॉम्पिटिशन में प्रदीप आर. श्रीनिधि और वसंत कुमार की टीम क्लीनिंग कंपनी के लिए ग्रोथ स्ट्रेटजी बनाकर सेकंड रनरअप रही हैं। वहीं प्रलय गोहिल और वंशिका देवांगन की टीम ने नामी माेबाइल कंपनी एमआई काे बिजनेस ग्राेथ बताकर टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की।
गेमिंग फाेन बनाकर 20 हजार से अधिक कीमत का मार्केट कैप्चर करने की बताई तरकीब
एमआई समिट 2.0 में शहर के प्रलय गोहिल और वंशिका देवांगन की टीम टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रही। टीम को 20 हजार के गिफ्ट से नवाजा गया। कॉम्पिटीशन 4 राउंड में हुआ। पहला कैंपस राउंड था, जिसमे 5 टीमो को सलेक्ट किया गया। इसके बाद सेकंड राउंड में पांच में 1 टीम को नेशनल लेवल के लिए चुना गया। कॉम्पिटीशन के तहत ये टास्क दिया गया कि मोबाइल कंपनी 20 हजार प्लस के मोबाइल का मार्केट कैप्चर करना चाहती है तो उसके लिए क्या स्ट्रेटजी अपनानी चाहिए। प्रलय ने बताया, हमने कैमरा, स्क्रीन साइज, रिजॉल्यूशन जैसे जरूरी फीचर के अलावा गेमिंग बेस्ड ऐसा स्मार्टफोन बनाने की स्ट्रेटजी शेयर की, जिससे गेम खेलने के बाद लगे कि इससे अच्छा गेमिंग मोबाइल है ही नहीं। गेमिंग और इनोवेशन स्टोर बनाने की सलाह भी दी। इसके साथ ही मोबाइल की ऑफलाइन सेलिंग बढ़ाने की स्ट्रेटजी बताई।
क्लीनिंग कंपनी की रेसीडेंशियल साेसाइटी और स्टार्टअप से टाइअप की स्ट्रेटजी बताई
आईआईटी बॉम्बे की ओर से आयोजित पिनेकल कॉम्पिटिशन में स्टूडेंट प्रदीप आर, श्रीनिधि और वसंत कुमार की टीम सेकंड रनरअप रही। श्रीनिधि ने बताया, पहला राउंड क्विज बेस्ड था, जिसमे स्ट्रेटजी से जुड़े सवाल पूछे गए। इसमें 450 से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया। सेकंड राउंड सोशल मीडिया कैंपेन पर बेस्ड था, जिसमें हमने कोविड अवेयरनेस से रिलेटेड वीडियो बनाया। फाइनल राउंड में क्लीनिंग कंपनी की ग्रोथ स्ट्रेटजी पर केस स्टडी बनाने का टास्क मिला। इसके लिए पहले कंपनी से जुड़ी जानकारी जुटाई, उसका एनालिसिस किया। कंपनी केवल कॉर्पाेरेट कंपनियों के साथ काम करती है इसलिए हमने उन्हें आइडिया दिया कि रेसिडेंशियल सोसाइटी और स्टार्टअप से टायअप कर सकते हैं। ये कैसे संभव होगा और इससे कंपनी को क्या फायदा होगा, ये भी हमने प्रजेंटेशन के जरिए समझाया। टीम को सर्टिफिकेट और कैश प्राइज से सम्मानित किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/city-students-create-strategy-for-the-growth-of-mobile-and-cleaning-company-127887992.html
एक टिप्पणी भेजें