बिलासपुर में पत्नी को सड़क पर पीट रहा था युवक, कांस्टेबल बचाने पहुंचा तो उसका सिर फोड़ दिया

पति-पत्नी के झगड़े में पुलिसकर्मी को बीच-बचाव करना भारी पड़ गया। आरोपी ने अपने ससुर के साथ मिलकर पुलिसकर्मी का पत्थर से सिर फोड़ दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी के घर पहुंचकर उसकी मां से भी गाली गलौज की। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। पुलिसकर्मी ने पड़ोसियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, आमागोहन आवास पारा निवासी विवेक दास बेलगहना चौकी में सिपाही है। वह कुछ सामान लेकर दुकान से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला बृजलाल पनिका अपनी पत्नी से मारपीट करता दिखा। इस पर विवेक ने बृजलाल को मना किया और महिला को छुड़ाया।

सड़क पर पड़ी ईंट उठाकर सिर पर मारी
आरोप है कि बीच-बचाव के बाद बृजलाल भड़क गया और पुलिसकर्मी से कहा कि तू कौन होता है हमारे बीच में आने वाला। गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और वहां पड़े ईंट से उसके सिर पर वार कर दिया। आरोप है कि बृजलाल और उसका ससुर बंशीलाल फिर सिपाही के घर के पहुंचे और उसकी मां से भी गाली-गलौच की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति-पत्नी के झगड़े में सिपाही को बीच बचाव करना भारी पड़ गया। आरोपी ने अपने ससुर के साथ मिलकर पुलिसकर्मी का पत्थर से सिर फोड़ दिया।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/fight-between-wife-and-husband-in-bilaspur-police-constable-beaten-up-by-father-in-law-127954421.html

Post a Comment

और नया पुराने